चाकुलिया : चाकुलिया के आनंद मार्ग स्कूल में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी विद्यालय के पास स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पहुंचे और प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो समेत अन्य शिक्षकों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू अमर रहे का नारा लगाया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नवीन महतो, सुमन साव, सुषेन महतो और विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.



