
रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर में मुखिया संघ की ओर से रैली निकाली गई. इस दौरान रैली में शामिल विभिन्न पंचायत के मुखिया ने मणिपुर में घटी घटना को लेकर रोष भी जताया. इससे पहले चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए. यहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. प्रखंड कार्यालय परिषद से रैली निकालकर आदिवासी मित्र मंडल पहुंची. (नीचे भी पढ़े)

जहां स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद रैली यहां से वापस होकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची. जहां मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. इस मौके पर सेवानिवृत आर्मी जवान सह समाजसेवी दया सागर केराई, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया संजय हांसदा, मुखिया जंगल गागराई, मुखिया पिंकी जोंको, मुखिया आंति सामड, मुखिया सेलाई मुंडा, मोंटू गागराई, मुखिया सोमनाथ कोया के अलावे आदिवासी संगठन से जुड़े लोग व विभिन्न पंचायत के मुखिया मौजूद थे.



