जादूगोड़ा : चोरों के आतंक से जादूगोड़ा थर्राया गया. बीती रात चोरों ने एक ही रात उत्क्रमित उच्य विधालय आसनबनी सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को निशाना बनाया व करीबन ढाई लाख के गहने समेत स्कूल के कंप्यूटर सामग्री उठा ले गए. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुरकाडीह निवासी गायत्री भक्त के घर को पहले निशाना बनाया. लोहे के सबल से घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे व दो अलमारी में रखे ढाई लाख के गहने व साढ़े चार हजार नगद अपने साथ लेते गए. इस दौरान घर के लोग भीषण गर्मी में घर के बगल में पक्की छत पर सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह चोरों ने उसी गांव के मोनिका रानी भकत के घर से 1500 रुपया नगद व नया गंजी तक उठाकर ले गए. यहां पर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनवनी पहुंचे व किशोर कुमार गिरी के घर का कुंडी तोड़कर दो थाली, एक लौटा, ढाई सौ रुपया पर हाथ साफ कर चलते बने. जाते – जाते चोरों ने आसनवनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय को भी नहीं छोड़ा. सात कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे व करीबन 25 हजार की लागत संपत्ति मसलन कंप्यूटर का यूपीएस, स्टेबलाइजर, चार सरकारी फाइल क अपने साथ ढोकर लेते गए. इधर स्थानीय ग्राम प्रधान भूदेव भक्त ने जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरों पर अंकुश लगाया जा सके. फिलहाल चोरी की इस घटना के बाद जादूगोड़ा के लोग डरे व सहमे हुए है. इधर घटना के बाद भुरकाडीह निवासी गायत्री भक्त ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)

जादूगोड़ा पुलिस हुई रेस, घटना स्थल का किया निरीक्षण : घटना के बाद जादूगोड़ा पुलिस रेस हो गई है. सूचना पाते ही भुरकाडीह निवासी गायत्री भक्त, मोनिका रानी भकत, किशोर कुमार गिरी (आसनवनी ) आसनवनी हाई स्कूल पहुंच कर घटना का निरीक्षण कर अपराधियों की टोह में जुट गई है.







