सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के माझी टोला के समीप मुर्गी फार्म के पास एक बाइक मालवाहक ऑटो से टकरा गई. जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों मेंऑटो चालक अयाज अली (29) तथा बाइक सवार धीरेन कालिंदी (18) एवं महेश कालिंदी (26) शामिल है. घटना के बाद पेट्रोलिंग कर रही सीनी ओपी पुलिस ने तीनो घायलों को अपने गस्ती वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने तीनो युवकों को जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे की है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अयाज अली अपने मालवाहक ऑटो से पोल्ट्री मुर्गा लाने के लिए माझी टोला के मुर्गी फार्म गया था. गाड़ी पर माल लोड करने के लिए वह ऑटो को बैक कर रहा था. वहीं दूसरी ओर सीनी निवासी धीरेन कालिंदी एवं महेश कालिंदी एक ही बाइक पर सवार होकर सीनी मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक माझी टोला के समीप बैक कर रहे मालवाहक ऑटो से टकरा गया जिससे यह घटना घटी. पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर आगे कार्रवाई में जुट गई है.



