
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला प्रखंड की बनकाटी पंचायत के नारायणपुर गाँव में डा सुनीता देवदूत ने 35 जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, तेल, नमक, मशाला के साथ स्वछता को भी ध्यान में रखते हुए साबुन और सर्फ का वितरण किया. डाॅ सुनीता ने राहत सामग्री लेने पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य की भी जाँच की और आवश्यकता अनुसार दवा भी वितरण किया. साथ ही गाँव के दो मरीज, जिनमें से एक किशोर, जिसका पैर जला हुआ था और दूसरा स्किन इन्फेकशन के गंभीर मरीज का जमशेदपुर में इलाज की व्यवस्था डाॅ सुनीता द्वारा किया गया. आज जरूरतमंदों का यथासंभव जरूरत को पूरा करने के साथ – साथ गांव के लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरियो का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया.मौके पर प्रीतम सोरेन, पुष्पा बेसरा, प्रशांत बेसरा, वार्ड मैंबर दुर्गा बेसरा, मदन टूडू समेत अन्य उपस्थित थे.







