
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोडाम थाना अंतर्गत लवजोड़ा के जंगलों में शुक्रवार की सुबह एक युवक और नाबालिग का शव पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया. इधर शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचाना स्थानीय निवासी 20 वर्षीय जयदेव महतो और 17 वर्षीय सोनी (काल्पनिक नाम) के रूप में की गई. इधर जांच के दौरान पुलिस को जयदेव की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें जयदेव ने लिखा है कि दोनो ने शादी कर ली है, अब दोनो को काई अलग नही कर सकता. दोनो अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे है, इसमें किसी का कोई दोष नही है. मृतक के जीजा गोविंद ने बताया कि जयदेव बीए का छात्र था और सोनी इंटर की छात्रा थी. कुछ दिन पहले ही जयदेव ने घर पर सोनी के बारे में घर पर बताया था पर घर वालों ने मना कर दिया था. गुरुवार को रात जयदेव घर से गायब हो गया था. घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. सुबह खबर मिली की उसका शव पेड़ से लटका हुआ है.




