धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कुकड़ाखुपी गांव निवासी कार्तिक महतो 45 का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जहां एक पेड़ से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया है. वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह में परिजन और ग्रामीणों ने कार्तिक महतो के शव को उनके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ की डाली पर फंदा लगा देख इसकी सूचना थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ की है. शव का घूटना जमीन से सटी हुई थी, इससे घटना संदेहास्पद बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि कार्तिक महतो ने कब घर से निकला और फंदा डालकर आत्महत्या की इसकी उन्हें जानकारी नहीं है और ना ही किसी पर संदेह है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.



