जादूगोड़ा : आसेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में नरवा पहाड़ की झारखंड राज्य टॉपर सुमिता मुर्मू को ओलचिकी शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उसे ओलचिकी की मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक लाकर नरवा पहाड़ को गौरवान्वित किया है. इधर इस मौके पर नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. इस मौके ओर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि जरूरत है हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की ताकि झारखंड ओलचिकी को बढ़ावा. इधर दिशोम जाहेरगढ़, यूसिल कॉलोनी नरवापहाड़ में देर संध्या ऑल ईतुन आसड़ा के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्रों को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर लोअर, हायर एवं मैट्रिक के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम में कुल 28 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिनमें: लोअर से 2 छात्र, हायर से 6 छात्र, मैट्रिक से 20 छात्र शामिल थे. इसी तरह अन्य परीक्षार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर आसडा़ के हेडमास्टर दुर्गा प्रसाद मुर्मू एवं शिक्षिका गुरुबारी सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका इस सफलता में रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आसनबनी तोरोप पारगना हरिपोदो मुर्मू उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ओलचिकी केवल एक लिपि नहीं, बल्कि हमारे दिशोम, संस्कृति और समाज की जड़ है. उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में आने वाली पीढ़ी को भी ओलचिकी सिखाएंगे और अपने गांव एवं समाज का नाम रोशन करेंगे. इस कार्यक्रम का नेतृत्व नरवा माझी बाबा श्री बिरेन टुडू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालकमुचीराम सोरेन ने की.














