जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के भाटिन गांव के आदिवासी युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ शिकार पर्व मनाया. इधर इसके पूर्व गांव के नायके की ओर से मरांग बुरु की पूजा अर्चना की गई व जानवरों से सुरक्षा, अच्छी बारिश व बेहतर खेती की मन्नतें मांगी. ग्रामीणों ने कहा कि शिकार पर्व की परम्परा आदिम काल से चली आ रही है जिसे आज की पीढ़ी निभाते आ रही है. जिसका मकसद जानवरों का शिकार करना नहीं आने वाली पीढ़ियों को अपनी परम्परा के प्रति जागरूक करना है.







