जादूगोड़ा : ग्राम सभा और वन अधिकार समिति की सशक्तिकरण को लेकर पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला पोडा पंचायत के सोनागाड़ा में पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ. इधर इस कार्यशाला में पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार व हरीश भूमिज ने कहा कि इस कार्यशाला में ग्राम सभा और वन अधिकार समिति का नेतृत्व विकास को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है. इस कार्यशाला में सामूहिक जंगल पट्टा लेने के प्रावधान की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि जंगल धरोहर है. (नीचे भी पढ़ें)
जीविका का साधन हैं. पर्यावरण को कैसे संतुलित रखना है, इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई. इस मौके पर उन्होंने ग्राम प्रधानों को खनन क्षेत्र में पर्यावरण बचाने को लेकर, जंगल कटाई, आग से बचाव, पत्थरों का अवैध तस्करी पर ग्राम सभा सशक्त निर्णय ले ताकि जंगल पर आश्रित गांव की जीविका बचेगी. इस दौरान जंगल को सामूहिक पट्टा लेने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यशाला में पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, ग्राम प्रधान अजीम सरदार, उप मुखिया प्रमिला सरदार, ग्राम प्रधान प्रधान मियालाल भुमिज, लेविंग भूमिज, शिवचरण हांसदा, हरीश भूमिज, मोहन माझी, गोपाल किस्कु, जावा टुडू, प्रियंका मुंडा, आनंद सरदार, अनिता कुमारी गौरी, सरदार, लक्ष्मी सिंह, अर्जुन सरदार, सुरेश सरदार, लखींद्रर सरदार, रीला सरदार, अजीत सरदार, सुखलाल सरदार, रामेश्वर सरदार, रविंद्र नाथ सरदार, मतेश्वर सरदार, घासीराम मुंडा आदि ने भाग लिया.











