बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के खेकसियाली गांव के दो परिवार के घर दुर्गेश खंडा पात्र ओर संजय नायक के घर में अचानक आग लगने से घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया है. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और क्षतिपूर्ति का आकलन किया. विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर तत्काल दोनों परिवार को तीन तीन हजार रुपया देकर आर्थिक सहयोग किया.(नीचे भी पढे)

विधायक ने एडीसी व अंचाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द दोनों अग्नि प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता देने का निर्देश दिया है. इस मौके पर झामुमो नेता सह उप प्रमुख मुन्ना होता, विजय नायक, बिशु ओझा, हिमांगशू सोम, पिंटू दत्त, गणेश हांसदा, लाल मोहन मुर्मू, कमल दत्त, दुर्गा मन्ना, आशीष नायक, सौरभ घोष, सुभाष नायक, विजय नायक, बिल्लू मन्ना, भक्तो सेन, सुभाष दास, सत्यपीर देहरी, अनिल साव समेत अन्य उपस्थित थे.




