जादूगोड़ा: यूसिल के सीएसआर निदेशक स्वतंत्र प्रभात कुमार पांडा के जादूगोड़ा दौरे के अंतिम दिन. झारखंड सरकार की खेलो इंडिया मिशन को बढ़ावा देने के लिए यूसिल ने बहरागोड़ा के नाम्या फाउंडेशन संस्थापक साहिल 7 धनुका को 150 फुटबॉल, 15 कैरम बोर्ड, 50 की संख्या में क्रिकेट बैट बांटे. इसी तरह सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय व भारत सेवाश्रम के बच्चों के बीच बैडमिंटन, जुट बैग का वितरण किया गया. इधर बच्चे बैडमिंटन पाकर उनके चेहरे खिल उठे. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर तुरामडीह क्लब भवन में समारोह आयोजित की गयी, जहां समारोह के मुख्य अतिथि सह यूसिल सीएसआर के निदेशक प्रभात कुमार पांडा ने कहा कि यूसिल द्वारा सीएसआर के तहत बांटे जा रहे खेल सामग्री यहां के लोगों का हक है. यहां की जल, जंगल उन्हीं की है. खेल सामग्री के जरिए यहां के बच्चे ओलंपिक में टक्कर देंगे व भारत समेत झारखंड का नाम रोशन करेंगे. इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल के कार्यकारी निदेशक एमके सिंघई, जीतेश कुमार, गिरीश गुप्ता, ऊषा शर्मा, साहिल धनुका, तरुण कुमार, रवि ठाकुर, राजय प्रसाद कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया.



