गालूडीह : गालूडीह क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा आयोजित हुई. इस दौरान शोरूम, मोटर गैराजों, फैक्ट्री समेत लोगों ने अपने-अपने घरों में बाइक, साइकिल, चार पहिया वाहनों व औजारों की पूजा की. कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा करने के साथ प्रसाद वितरण किया गया. पुतड़ु गांव के कर्मकार पाड़ा में मूर्ति स्थापित कर ग्रामीणों ने पूजा की. पुजारी सुशांत दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की. यहां साल 1990 से विश्वकर्मा पूजा की जा रही है. पुजारी सुशांत दास ने बताया कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है. हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनायी जाती है. कहा जाता है कि इस दिन सृष्टि के रचयिता ब्रम्हा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था. भगवान विश्वकर्मा ही दुनिया के पहले शिल्पकार थे. वहीं, उलदा स्थित गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल कंपनी में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में स्कूली शिक्षा मंत्री स्व: रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन अपने समर्थकों साथ शामिल हुए. कंपनी के राजकिशोर साहू ने उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए मंत्री के पुत्र सोमेश सोरेन
गालूडीह: गालूडीह के उलदा में स्थित गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल कंपनी में बुधवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा हुई. पूजा में स्कुली शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी और भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धा व भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की. पूजा में गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक राजकिशोर साहू और उनकी पत्नी किरण देवी व मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल शास्त्री और अमित द्विवेदी शामिल हुए. पूजा के बाद कंपनी के मालिक राजकिशोर साहू द्वारा सभी वर्करों के बीच एक-एक टिफिन बॉक्स और मिठाई की पैकेट बांटी गयी. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, सुनाराम सोरेन, वकील हेंब्रम, रतन महतो, मंटू महतो, बबलु हुसैन, अशोक महतो, अबनी महतो, शिपु शर्मा, फूलचांद टुडू, बादल किस्कु, सदानंद सोरेन आदि उपस्थित थे.



