जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा रितु मुखी का चीटिंग करने के नाम पर कपड़ा उतरवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. लड़की ने 80 फीसदी जलने के बाद दिये गये बयान में यह जानकारी दी है कि टीचर ने उसके कपड़े उतरवाये थे. किसी तरह वह वहां बेइज्जत होकर घर पहुंची और उसने आत्महत्या का प्रयास किया है. उसके इस बयान को अहम माना जा रहा है. शार्प भारत को लड़की का यह वीडियो हाथ लगा है, जिसमें जली हुई लड़की ने यह दावा किया है कि उसके कपड़े उतरवाये गये थे. किस कदर अमानवीयता टीचर ने किया था, जिससे सदमा में आकर वह खुद को आग के हवाले कर दी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
दूसरी ओर, छात्रा के साथ हुई घटना के संबंध में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता रानी महतो ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि छात्रा ने अग्नि स्नान कर आत्महत्या का प्रयास किया है. शनिवार की सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिक्षिका ने छात्रा द्वारा नकल किये जाने की शिकायत की थी, तब छात्रा को समझाया गया था कि ऐसा करना गलत है. लेकिन जांच के दौरान शिक्षिका ने छात्रा के कपड़े नहीं उतरवाये थे.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे गंभीरता से पूछताछ कर रही है. आरोपी टीचर द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस को टीचर ने अपनी सफाई में कई सारी बातें बतायी है.
क्या है मामला :
शुक्रवार को जमशेदपुर भुइयांडीह छायानगर नौवीं कक्षा की छात्रा ने चीटिंग के शक में शिक्षक द्वारा कपड़े उतरवाने की ग्लानि से स्कूल से घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया. करीब 80 फीसदी जल चुकी छात्रा को परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां छात्रा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है. टीएमएच में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है.






