
जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी के साथ संस्था के पदाधिकारी राजेश चौधरी द्वारा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया गया. यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर्यावरण संरक्षण के साथ उनके 9 वर्ष कुशल शासन पूर्ण होने पर रुद्राक्ष, लाल चंदन का पौधा स्कूल के प्राचार्य मति नमिता अग्रवाल के द्वारा पौधरोपण कर छात्राओं को भी पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी गयी.














