जमशेदपुर : जमशेदपुर के गदड़ा स्थित आईडी मैरिज हॉल में पटेल महापरिवार के द्वारा सावन महोत्सव-2026 का बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य, संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए सावन महोत्सव इस पवित्र महीने में एकता का प्रतीक है. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, भाईचारा और संगठन को मजबूत बनाना है. महोत्सव में सावन क्वीन सोनी कुमारी और उपविजेता डॉली रंजन बनी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा अलग-अलग प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षिका सह समाजसेवी मंजू देवी, रंजू कुमारी, मृदुला कुमारी उपस्थित थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता देवी, सीमा सिंह, रिया कुमारी, सिया कुमारी, ज्योति सिन्हा, ललिता देवी, डॉली रंजन, अंजू कुमारी, सुमन देवी, कंचनलता, सपना सिंह रेखा सिंह सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मवीर सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, विश्राम प्रसाद, मुकेश सिंह, सतेन्द्र चौधरी, बैद्यनाथ प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, वृन्द कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, इंद्रदेव सिंह, रंजय कुमार एवं पटेल महापरिवार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




