
जमशेदपुर : देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान की ओर से आगामी 10 जनवरी को ” संविधान से हमारी सुरक्षा एवं देश की रक्षा ” विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया है. सेमिनार बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में होगा. यह जानकारी संगठन के प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि स कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सेमिनार में संविधान के परिप्रेक्ष में नयी शिक्षा नीति, नयी श्रम नीति व नये कृषि कानून पर चर्चा होगी. सेमिनार के मुख्य अतिथि संविधान विशेषज्ञ फैजान मुस्तफा व हैदराबाद के लॉ यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति होंगे, जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार रखेंगे. वहीं पूर्व डीजीपी एवं महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति विभूति नारायण राय सेमिनार के उद्घाटनकर्ता होंगे. बलदेव सिंह ने कहा कि इस तरह की संविधान पर चर्चा शहर में पहली बार हो रही है. संवाददाता सम्मेलन में संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.




