जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन-3ई, प्रधान कालोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल का वार्षिक खेलकूद का आयोजन लालू मैदान (हुरलूंग) में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि मानगो विकास विद्यालय के प्रिंसिपल विकास सिंह एवं सम्मानित अतिथि टिनप्लेट अस्पताल के पूर्व चीफ रेडियोलॉजिस्ट डॉ देवेश बहादुर ने संयुक्त रुप से किया. उदघाटन कार्यक्रम के दौरान जूनियर तथा सीनियर वर्ग के बच्चों ने शानदार परेड एवं आकर्षक ड्रिल प्रस्तुत किया. खेलकूद में विद्यालय के छोटे बच्चों ने मेंढक रेस ,शू एंड सॉक्स, रेडी फॉर स्कूल, बिस्किट रेस, आदि खेलों में भाग लिया, वही बड़े बच्चों ने गोली चम्मच, सुई धागा, बोरा रेस, लंबी कूद, शॉट पुट और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया.(नीचे भी पढ़े)

खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता बच्चों को विकास सिंह, डॉ देवेश बहादुर के अलावा समाजसेवी केवर प्रसाद राव, लालू लोहार, अभिमन्यु सिंह आदि ने पुरस्कृत किया जिनमें प्रमोद कुमार, रंगीला सोरेन, मौसमी मुंडा, धनेश्वर महतो, अंतूराम चाकी, अनिकेत उरांव, विजय भूमिज, मिंटू कुमार साहू तथा अंजली कुमारी प्रमुख थी. इस अवसर पर अभिभावकों के लिए आयोजित म्यूज़िकल चेयर खेल में श्रीमती काजल गोप को प्रथम, सरस्वती बेसरा को द्वितीय तथा पिंकी मुर्मू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ममता कुमारी के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सहायक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी उपस्थित थे.



