
जमशेदपुर : जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब एनसीपी ने आंदोलन शुरू कर दिया है. इनके द्वारा टेल्को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की मनमानी की शिकायत को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की गई. बड़ी संख्या में इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे. एनसीपी जिलाध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने कहा कि विगत दिनों जिला शिक्षा अधीक्षक के पास कुछ निजी स्कूलों की शिकायत की गई थी, जिस पर विभागीय करवाई भी हुई , लेकिन अब टेल्को क्षेत्र के कुछ निजी स्कूलों के द्वारा फीस नही जमा करने वाले छात्रों को वार्षिक परीक्षा से बाहर किया जा रहा है. इन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण अभिभावकों की माली स्तिथि ठीक नही है जिस कारण ऐसी स्थिति हुई है और आगे चलकर अभिभावक फीस का भुगतान कर देंगे, लेकिन वर्तमान समय में ऐसे छात्रों को वार्षिक परीक्षा से वंचित न किया जाए. ऐसी मांग इन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक के समक्ष रखी है




