
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के वर्दमान निवासी उत्तम कुमार (27) बिहार के नालंदा जिले में काम के दौरान करंट लगने से झुलस गया. घटना के बाद उसे नालंदा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ दिनों के इलाज के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उत्तम बिजली मिस्त्री का काम करता है. उसे 25 फरवरी को प्रदीप सिंह नाम के ठेकेदार काम के सिलसिले में बिहार के नवादा ले गया. वहां शनिवार को काम करने के दौरान उसे करंट लग गया. किसी तरह उसे इलाज के लिए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.














