
जमशेदपुर: बिजली विभाग की खराब व्यवस्था के कारण सामाजिक सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल संयोजक राजेश सामंत के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम से बिष्टुपुर कार्यालय में मिलकर समस्याओं को रखा. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 11 मार्च को राहरगोड़ा चौक में 11000 का तार गिरने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई, तार गिरने के कारण जमीन में दरार आ गयी. विभाग को फोन कर लाइन कटवाया गया और तार को फिर से ठीक करा कर जोड़ा गया. इलाके में तार जर्जर और व्यवस्था खराब होने के कारण दूसरे दिन फिर खटाल में शॉर्ट सर्किट हुआ. फिर 17 मार्च को पुनः रहरगोड़ा चौक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिस समय शॉट सर्किट हुआ एक छोटा बच्चा वहां खेल रहा था. इसकी जानकारी चौक के दुकानदार मिथलेश सिंह ने दी. उन्होंने आग की चिंगारी को देखकर जल्दी से बच्चे को घर के अंदर कराया. सामाजिक सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल बिजली व्यवस्था की जर्जर तार को ठीक करने और खराब व्यवस्था को ठीक करने के लिए जीएम से मांग की गई. अगर व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाता है और भविष्य में कोई अप्रिय दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेवार जीएम पर ऊपर होगी. साथ में गोविंदपुर बजरंग नगर उर्फ हनुमान नगर में पुराना ट्रांसफार्मर से बस्ती वासियों को बहुत दिक्कत हो रही है. रेगुलर बिजली ब्रेकडाउन रहता है, सप्ताह में एक बार ट्रांसफार्मर का हॉर्न उड़ जाता है, इस कारण से 200 केवी के ट्रांसफार्मर देने की मांग की गई. जीएम ने आश्वासन दिया कि खराब व्यवस्था को जल्दी ठीक कर लिया जाएगा और गोविंदपुर बजरंग नगर का ट्रांसफार्मर एक हफ्ते के भीतर चेंज कर दिया जाएगा. इस अवसर पर सेवा संघ के सपन कारवा, राजेश सामंत, भूपति सरदार, लखन सामद, सोनू श्रीवास्तव, किसनों हेंब्रम,आदि शामिल थे.














