जमशेदपुर : जमशेदपुर के सेवा ही लक्ष्य संस्था की ओर से विभिन्न गैर कंपनी क्षेत्रों में निशुल्क पानी का वितरण किया जा रहा है. सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक एवं जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक के नेतृत्व में लगातार इन क्षेत्रों में दो निजी टैंकर से पानी का वितरण किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा हरहरगुट्टु, रानीडीह, मतलाडीह, बेड़ाडीपा, करनडीह, कीताडीह, बागबेड़ा, परसुडीह, सोपोडेरा, शंकरपुर आदि में पानी का वितरण किया जा रहा हैं. मानिक मल्लिक ने बताया कि लगभग हर रोज तीस हजार लीटर पानी लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं.



