आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक आदिल अंसारी पर बुधवार को चाकू से हमला किया गया है. हमलावरों ने आदिल पर चाकू से कई वार किए. इससे आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. लहूलुहान हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
बताते हैं कि आदिल के शरीर पर चाकू से 3 वार किए गए हैं. आदिल सिविल का काम करता है. घायल अवस्था में ही वह ससुराल पहुंच गया था और फिर ससुराल के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



