चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल कॉलोनी में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने राधा गोबिंद की पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं की. मौके पर कमेटी के सदस्यों ने विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, राजा बारीक, निर्मल महतो, मोहन माईती, अमीर पोलाई, लोकनाथ महंती, मनोज गोप, पिटला दास, सहदेव गोप, मिथुन कर, गावला दत्त, रसीद खान, प्रदीप दास, रंजित दास समेत अन्य उपस्थित थे.



