
जमशेदपुर : एसजीबी कंपनी के लिए आईटीडीए सभागार में उपायुक्त के दिशा-निर्देशन में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कैंप के दौरान डीडीसी परमेश्वर भगत ने दौरा किया और सुविधाओं का जायजा लिया। उप पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र राम ने भी दौरा किया और भाजपा वरिष्ठ नेता झारखंड सह भारतीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिजवान खान ने भी अभियान के दौरान उपस्थिति दर्ज करायी और सुचारू रूप से चल रहे अभियान की जानकारी ली. जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह की पहल करने के लिए कंपनी की ओर से उपायुक्त के प्रति आभार जताया गया। क्योंकि वैक्सीन लेने के लिए हर कोई अपने आप में बुकिंग स्लॉट के लिए सक्षम नहीं है।



