जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में प्रथम बार श्री शिव महापुराण कथा उत्सव
का आयोजन 20 से 27 जुलाई तक आयोजित होगा. इस शिव महापुराण का बृंदावन निवासी आचार्य विनय कांत त्रिपाठी द्वारा कथावाचक किया जाएगा. कथावाचक प्रतिदिन 3बजे से राजस्थान शिव मंदिर के बैंक्वेट हाल नारायणम में होगी. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस सावन मास में शिव महापुराण कथा सुनने का आम लोगों से आग्रह किया है. विदित हो कि श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई का गौरवशाली शताब्दी समारोह 2026 में होगा. यह समारोह भी भव्य तरीके से आयोजन होगा.इसी कड़ी में होने वाले विभिन्न आयोजनों की कड़ी में यह प्रथम प्रस्तुति के रुप में की जा रही है. ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने कमेटी का सहयोग करें




