जमशेदपुर : जमशेदपुर के यशोदा नगर में श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर समिति की ओर से दो दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन आचार्य सियाराम तिवारी एवं आचार्य सुरेश झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत सम्पन्न कराया गया. इस पावन अनुष्ठान में मंदिर समिति के सभी सदस्यगण एवं क्षेत्र के श्रद्धालु बस्तीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई. संध्या 5:30 बजे गाजे-बाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. बाहर से पधारे कलाकारों ने अपनी मनोहारी एवं जीवंत प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. रात्रि 8:30 बजे महिला मंडली द्वारा आयोजित भजन संध्या ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे. (नीचे भी पढ़ें)

द्वितीय दिवस, सोमवार 16 फरवरी की संध्या आयोजित महाभोग कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे से शहर के प्रसिद्ध जागरण कार्यक्रम (विशेष झांकी सहित) ने श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह एवं उमंग को और भी प्रगाढ़ कर दिया. इस पावन अवसर पर बस्तीवासियों के साथ-साथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में मंदिर समिति के समाजसेवी अर्जुन कुमार, युवा संरक्षक रोशन मिश्रा, अध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष बैजू सिंह, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, अजय शर्मा, राजीव सिंह, राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र शाह, आर. पॉल, स्नेह लता सिन्हा, संध्या सिंह, मुकेश ओझा, पंकज गुप्ता, केशव झा, देवचंद, मिथिलेश कुमार, योगेंद्र प्रसाद, सुब्बा राव, मनोज कुमार सहित मंदिर समिति के सभी सदस्यगणों ने तन-मन-धन से योगदान देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया. मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सहभागी भक्तों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.




