
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित गुलजार बाग कॉलोनी निवासी फकरे आलम के घर के बाथरूम में लगे गीजर में अचानक आग लग गई. आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और आसपास के लोगों को दी. हालांकि दमकल आने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी देते हुए फकरे आलम ने बताया कि घर में बच्चे ने गलती से गीजर का स्विच ऑन कर दिया था. ऑन करते हुए अचानक गीजर में आग लग गई. आग की लपटें धीरे धीरे बढ़ती गई. उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. मानगो दमकल विभाग से एक दमकल भी पहुंचा पर गली में कई तरह के तार होने के कारण दमकल की गाड़ी उनके घर तक नही पहुंच पाई. स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि आग से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.



