
जमशेदपुर : श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक संध्या 5:00 बजे जुगसलाई पार्क में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें आगामी परशुराम जन्मोत्सव के संबंध में चर्चा हुई सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी परशुराम जयंती के अवसर पर श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा गाजे-बाजे के साथ भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
शोभा यात्रा साकची मनोकामना मंदिर से शुरू होकर साकची आमबगान मैदान में समाप्त होगी. आमबगान मैदान में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं पूजन के पश्चात भोग वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा. इस बैठक में सलाहकार समिति के ज्योति मिश्रा, केन्द्रीय महासचिव दीपक मिश्रा,केन्द्रीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, केन्द्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक, केन्द्रीय सचिव,राहुल झा, मुकेश झा, विपिन तिवारी, महेश दुबे,पुर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोलू आजाद,जिला संगठन महासचिव कार्तिक झा,कार्यसमिति सदस्य,रविशंकर, सन्नी शर्मा, कुणाल दुबे,डबल्यू तिवारी उपस्थित थे.



