जमशेदपुर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव के अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सोनारी की ओर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ. कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे सहित शहर के विभिन्न रागी, कीर्तनकार, कथावाचक एवं ढाडी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया. अखंड पाठ साहिब के भोग से हुई. इसके बाद स्त्री सत्संग सभा, सोनारी की सदस्यों एवं रविंदर कौर (संगीत टीचर, अकाल गुरमत संगीत अकादमी, सोनारी) ने कीर्तन प्रस्तुत किया. भाई करमजीत सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब), भाई अमृतपाल सिंह मनन (तरनतारन), भाई अमरिंदर सिंह तलब (ढाडी जत्था पटियाला वाले) तथा भाई रामप्रीत सिंह (हजूरी रागी जत्था, सोनारी) ने भी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया. इस दौरान “धुर की वाणी आई, तिनि सगली चिंत मिटाई” शबद गायन से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा. बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का श्रवण किया.(नीचे भी पढ़े)

आयोजन को सफल बनाने में प्रधान बलबीर सिंह, चेयरमैन गुरुदयाल सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह, जगदीप सिंह बबलू, मंजीत सिंह, हरभजन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, सतबीर सिंह सग्गू, सजिन्दर सिंह मंगू, गुरुचरण सिंह, हरजीत सिंह, यशवंत सिंह, शमशेर सिंह, रंजीत सिंह फौजी, चरणकमल सिंह बंटी, राजवीर सिंह, उपकार सिंह एवं बलजीत सिंह सहित सिख नौजवान सभा और स्त्री सत्संग की सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे.(नीचे भी पढ़े

रविवार को भी विशेष आयोजन, सरयू होंगे शामिल: गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान बलबीर सिंह और चेयरमैन गुरुदयाल सिंह ने बताया कि कल, रविवार 13 सितंबर को सुबह से गुरबाणी कीर्तन, कथा एवं ढाडी वारों का आयोजन होगा. कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरयू राय बतौर अतिथि शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे इस दौरान वे दूसरे शहरों से आए रागी एवं ढाडी जत्थों को सम्मानित भी करेंगे.







