• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 11, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur SIR : एसआईआर को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, नजरी नक्शा के अनुसार परिवारवार विवरण एवं मकान संख्या का संधारण, सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर

Jamshedpur SIR : एसआईआर को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, नजरी नक्शा के अनुसार परिवारवार विवरण एवं मकान संख्या का संधारण, सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने बीएलओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. बैठक में 44 बहरागोड़ा के (मतदान केन्द्र संख्या-78, 210, 211, 310), 45- घाटशिला के (मतदान केन्द्र संख्या-64, 74, 82), 46- पोटका (मतदान केन्द्र संख्या-67, 215, 370), 47- जुगसलाई (मतदान केन्द्र संख्या-197, 410, 200), 48-जमशेदपुर पूर्वी (मतदान केन्द्र संख्या-65, 126, 266) एवं 49- जमशेदपुर पश्चिमी (मतदान केन्द्र संख्या-416, 417) के बीएलओ से वार्तालाप की गई है. बीएलओ द्वारा किए जा रहे क्षेत्रीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर उसके अनुसार घर-घर भ्रमण करें. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

नजरी नक्शा के आधार पर परिवारवार फैमिली ग्रुपिंग करते हुए प्रत्येक मकान का वास्तविक अथवा नोशनल हाउस नंबर अंकित किया जाए, ताकि मतदान क्षेत्र के प्रत्येक परिवार एवं पात्र नागरिक का व्यवस्थित रूप से सत्यापन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि बीएलओ नजरी नक्शा के अनुरूप अपने मतदान क्षेत्र में भ्रमण करते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचें तथा भारत के सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने की दिशा विभिन्न प्रपत्र जैसे फॉर्म 6, फॉर्म 8 प्राप्त करने में आवश्यक कार्रवाई करें. साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त की जाएं. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ केवल निर्धारित स्थान पर बैठकर कार्य न करें, बल्कि अपने मतदान क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को बीएलओ के क्षेत्रीय भ्रमण एवं कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा जहां आवश्यक हो, वहां बीएलओ को तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. एसआइआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावा एवं आपत्ति की अवधि के दौरान नागरिक अपने नाम, विवरण अथवा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि व आपत्ति के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की जांच करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand bjp parsudih band : झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा परसुडीह मंडल का जोरदार विरोध, बंदी रही असरदार
खबर

Jharkhand bjp parsudih band : झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा परसुडीह मंडल का जोरदार विरोध, बंदी रही असरदार

August 11, 2026
Jharkhand band burmamines : झारखंड बंद के दौरान बर्मामाइंस में बंद समर्थक निकले, दावा जनता का मिला भरपूर समर्थन
खबर

Jharkhand band burmamines : झारखंड बंद के दौरान बर्मामाइंस में बंद समर्थक निकले, दावा जनता का मिला भरपूर समर्थन

August 11, 2026
Jharkhand band kadma : कदमा बाजार को बंद कराने निकले भाजपाइ, बंद का कोई असर नहीं
खबर

Jharkhand band kadma : कदमा बाजार को बंद कराने निकले भाजपाइ, बंद का कोई असर नहीं

August 11, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News