जमशेदपुर : झारखंड बंद को लेकर कदमा में भी बंद कराने के लिए भाजपाइयों का दल निकला. इन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कदमा बाजार में इन लोगों ने दुकानों को बंद कराया. घुम घुमकर लोगों ने हाथों में झंडे लेकर आंदोलन किया. लेकिन लोगों ने दुकानें तो उनको देखकर बंद कर दी, लेकिन सारे लोगों ने बाद में दुकानों को खोल दिया. लगभग यह बंद यहां बेअसर दिखा. दुकानें खुली रही. पेट्रोल पंप चलती रही. सारे स्कूल कॉलेज खुले रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर बंदी कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार सिंह लोधी, राजू सिंह,एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्की, सुनिश पाण्डेय, देवी प्रसाद जी, विनोद रजाक, के. एन. ओझा, युवा नेता रोहित सिंह एवंu रितेश सिंह सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




