जमशेदपुर : जमशेदपुर का सोनारी इलाका काफी पॉश इलाका माना जाता है. यहां आबादी भी काफी ज्यादा है, लेकिन यहां किस तरह अपराध को मैनेज किया जाता है, उसको देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे. आपको सीसीटीवी वीडियो देखकर मालूम चल गया होगा कि किस तरह अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे है. यह घटना बुधवार की शाम की है. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती में बुधवार शाम वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई. बस्ती में पिंटू यादव उर्फ भैंसा और उसके एक साथी ने एक युवक की सरेराह पिटाई कर दी गयी. पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया गया. पिस्तौल लहराकर दहशत फैला दिया. बस्तीवाले भी डरे थे और पिंटू यादव उर्फ भैंसा के आतंक से आतंकित भी है. पुलिस ने बुधवार को पिस्तौल की बात से इनकार कर दिया था. बाद में इस घटना के शिकायतकर्ता नार्थ ले आउट निवासी आयुष सिंह ने भैंसा उर्फ पिंटू यादव, बबला लोहार, टकला, मोना का पिता, मोटुआ समेत 3 से 4 अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया. इसमें लिखा है कि जान मारने की नियत से उसके साथ मारपीट की गयी. इस केस में पिस्तौल का कोई जिक्र तक नहीं किया गया और ना ही आर्म्स एक्ट के तहत कोई मुकदमा हुआ, सिर्फ 307 और 323 और 341 जैसे छोटे धारा में केस कर दिया गया. अब ऐसे बड़े अपराध को छोटा बताकर अगर केस दर्ज होगा तो क्या अपराधियों का मनोबल नहीं बढ़ेगा. आपको बता दे कि पिंटू यादव वही है जिसपर बीते दिनों ही सीएच एरिया पेट्रोल पंप में फायरिंग हुई है, इस फायरिंग में वह बच गया था. इस तरह की घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाने की जरूरत है.







