जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास स्थित विजय शताब्दी टावर की चौथी मंजिल पर आग लग गई. गौरव कुमार नामक व्यक्ति के अपार्टमेंट (नंबर 1141) में लगी आग की खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची. उधर अग्नि शमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई. इसके बाद अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचीं जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान 60 हजार रुपये का नुकसान होने की बात बताई जा रही है. घर का काफी सामान जल गया है, जिसमें बेड समेत गृहस्थी का अन्य सामान शामिल हैं. बताते हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.



