रांची : झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए झारखंड सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. इस साल छात्रों को टॉप करने पर 3 लाख रुपये दिये जायेंगे, जो पिछले साल एक लाख रुपये था. इसमें इजाफा किया गया है. वहीं, सेकेंड आने वाले को 2 लाख रुपये और थर्ड आने वाले को एक लाख रुपये दिये जायेंगे. पिछले साल फसर्ट आने वाले को 1 लाख रुपये, सेकेंड को 75 हजार रुपये और 50 हजार रुपये तीसरे स्थान वाले को दिया गया था. इस बार इसमें इजाफा कर दिया गया है. इसकी घोषणा गुरुवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री सहाय योजना के कार्यक्रम में भाग लेते हुए की. मिली जानकारी के अनुसार, इस साल के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 8 लाख परीक्षार्थी शामिल होने वाले है. मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख और इंटर में 3.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस साल परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी बढ़ी हुई है. आपको बता दे कि राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से होने वाली है. मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल तो इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी. इसका एडमिट कार्ड 28ल जनवरी से मिलने लगेगा. 30 जनवरी को इंटर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मिलेगा. इस बार पूरी तरह पाठयक्रम के आधार पर परीक्षा ली जानी है. उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अप्रैल माह में शुरू होगा जबकि रिजल्ट 15 जून तक हर हाल में जारी कर दिया जायेगा.



