
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने परसुडीह सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. एसएसपी के अलावा परसुडीह थानेदार समेत परसुडीह थाना के 9 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन दी गई. वैक्सीन लेने के बाद एसएसपी ने कहा कि वैक्सीन लेने से शहर के लोगों को परहेज नहीं करना है. इससे किसी को डरने कि जरूरत नहीं है, वैक्सीन से किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे की कोरोना से लड़ने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि जिले में लगभग चार हजार पुलिस कर्मी है जिन्होंने कोरोना काल में फ्रंट लाइन वॉरियर का काम किया है. उन्हे भी वैक्सीन दी जाएगी. वैक्सीन का अगला डोज 28 दिन बाद दिया जाएगा.





