जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के सामने सोमवार को एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, पंजाबी लाइन निवासी 22 वर्षीय राहुल तंतुवाइ पर वर्कर्स कॉलेज के सामने हमला किया गया. आरोप है कि पंजाबी लाइन निवासी रौशन और 21 वर्षीय रवि गोराई ने उस पर हमला किया. बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय रौशन मछुआ के हाथ में चाकू था, जिससे राहुल पर वार किये जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद घायल राहुल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले की सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.




