
जमशेदपुर : हैदराबाद और रांची में हुई गैंग रेप को लेकर जमशेदपुर की स्कूल की लड़कियों और लड़कों ने एक जुलूस निकाला. लड़के और लड़कियों ने नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर बलात्कारी को सजा देने के साथ ऐसी हैवानियत घटना नही घटे, इसकी मांग की गई.
इस आंदोलन में आम स्कूली बच्चे और उनके शिक्षक मौजूद थे जो गोलमुरी से होकर साकची तक पहुंचा.

बलात्कार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखा गया. इस दौरान आम लोगों ने भी इन स्कूली बच्चों का भरपूर साथ दिया.




