जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा है कि जमशेदपुर में लचर क़ानून व्यवस्था तथा हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद अभूतपूर्व सफल रहा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता ने बंद को समर्थन देकर हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रतिदिन हो रहे चोरी, लूट एवं विभिन्न अपराधिक घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि पुलिस के सामने अपराधियों के द्वारा हिमांशु पर किए गए कातिलाना हमले से सम्पूर्ण जमशेदपुर सहम गया है तथा लोग आक्रोशित हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सरकार से अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की मांग की. डॉ गोस्वामी आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिष्टुपुर मेन रोड पर निकलकर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित जमशेदपुर बंद को समर्थन देने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे. डॉ गोस्वामी के साथ महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा तथा अन्य प्रमुख भाजपा नेता शामिल थे.







