जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर रोड नंबर 4 के ड्रीम अपार्टमेंट में रहने वाले कोयला कारोबारी महरुफ खान (30) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. घटना सोमवार शाम की है. इस मामले में महरुफ के पिता महबूब खान ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था और इसके लिए उसके पार्टनर शकील अहमद और सांवर अहमद उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने मानगो थाना में मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.



