जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड में शुक्रवार देर रात कारोबारी ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के वक्त घर पर उनकी बेटी थी, बेटी ने ही इसकी सूचना परिजनों को दी. आनन-फानन में पड़ोसियों के सहयोग से उन्हें फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम देवानंद विश्वकर्मा (38) था.
प्राप्त जानकारी अनुसार वह नशे के आदी थे और कारोबारी थे. फिलहाल उन्होंने आत्महत्या क्यों कि यह जांच का विषय है. शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.






