जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का लंबी वेज रिवीजन को लेकर समझौता तेज हो गयी है. इसे लेकर अब कर्मचारी भी काफी दबाव बनाने में लगे है. इसी बीच टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हासएप ग्रुप 2024-27 में पावर सिस्टम के कमिटी मेबर सुमन पांडे ने शनिवार (आज) की शाम कमिटी मेंबरों और कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन में जुटने का आह्वान किया है. इसको लेकर जारी संदेश में सुमन पांडे ने कहा है कि ‘जैसा कि हम सभी जानते है ग्रेड पर वार्ता काफी तीव्र गति से किया जा रहा तो शाम 5.30 बजे अध्यक्ष के साथ मीटिंग की जायेगी और अपनी बातों से अध्यक्ष को अवगत कराया जायेगा. इसमें सभी लोगों से शामिल होने की अपील की गयी है.’






