जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के निर्मल पथ निवासी 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आने के कारण परिवारवालों की डांट से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि सुबह में ही उसका शव बरामद किया गया. वह अपने घर के कमरे में अकेले सोने गया था. लोग सोच रहे थे कि वह अपने कमरे में सोया हुआ है. लेकिन बाद में सुबह तक जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने उसके कमरे में देखा तो उसको फंदे पर लटकता हुआ पाया. पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.





