
जमशेदपुर:जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा निवासी एक्स आर्मी मैन शंभू नाथ तिवारी की 23 वर्षीय पुत्री शालिनी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृतिका के पिता शंभू नाथ तिवारी के बयान पर कृष्णकांत ओझा, गौतम, गणेश और सोनी के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. बता दे कि गुरुवार सुबह नाली को लेकर विवाद के बाद शालिनी ने फांसी लगा ली थी. परिजन उसे इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई. इधर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु बी ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना ने पत्नी के साथ विवाद के बाद पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने के बाद पत्नी ने प्रवीण से फंदे से उतारा इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















