
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक युवक का शव पाया गया. शव की पहचान डांगरकुली निवासी 32 वर्षीय निवासी श्रीपदो लोहार के रूप में की गई. श्रीपदो के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

श्रीपदो तीन बच्चों का पिता था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. परिजनों के अनुसार उसके सिर पर चोट लगी थी जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई. परिजनों के अनुसार वह बुधवार को घर से निकला था. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में जानवर चराने गए एक व्यक्ति ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है.





