
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व मे किया गया. मौके पर 19 जोड़ियों के लिए 19 विवाह मंडप बनाये गये थे. 19 जोड़ियों का विवाह 19 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूरी रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया. 19 जोड़ियां हजारों लोगों की उपस्थिति में विवाह के बंधन में बंध गये. नव विवाहित जोड़ियों को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर- वधु पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया.

विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी नवविवाहित जोड़ियों को अतिथियों ने उपहार दिये. सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजित बाला, ब्रजेश मिश्रा, राजकुमार कर, बाप्टु साव, भक्तिश्री पंडा, कमल कांत सिंह, श्रीवत्स घोष, दुर्गा गिरी, तन्मय दे, पिकलु घोष, हेमकांत भुईया, कौशिक महतो, आशीष महापात्रा, नीलाद्री आइंज, देवाशीष दास, आकाश साधु, काजल महाकुड़, मामुनी दत्त, कविन्द्र नाथ टुडू, वीणा पात्र, कृष्णा पाल, मोनालिसा माईति, ज्योत्सनामयी बेरा, उषा रानी बेरा, समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
19 दुल्हों का गाजे- बाजे के साथ निकली बारात, महिलाओं ने दुल्हे की आरती उतार किया स्वागत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा शाखा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को आयोजक कमेटी के संरक्षक सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में श्मशान चौक स्थित निगमानंद आश्रम से 19 दुल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गई. बारात मे शामिल युवा जमकर आतिशबाजी की. आश्रम से निकली बारात मुख्य पथ होते हुए शाखा मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ. कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं ने सभी दुल्हे के ललाट पर तिलक लगाकर और आरती उतार कर स्वागत किया. मौके पर बाप्टु साव, रंजित वाला, भक्तिश्री पंडा, राजकुमार कर, शंभु मल्लिक, हरी साधन मल्लिक, संजय घोष, जमुना गोप, दुर्गा गिरी, बाघराय मांडी, पिकलु घोष, हेमकांत भुईया, कौशिक माईति समेत अन्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम में 19 वर- वधु बंधे परिणय सूत्र में

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को बहरागोड़ा विस क्षेत्र के विभिन्न गांव के निर्धन और गरीब बेटियों की विवाह पूरी रीतिरिवाज के साथ संपन्न हुई. 19 जोड़ियों की विवाह 19 पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण कर संपन्न कराई गई. कार्यक्रम में प्रमिलागढ़ माझी और पिन्टु नायक, नमिता सिंह और भुवन सिंह, पूजा बेरा और विष्णु नायक, उमा नायक और विसु नायक, सोमवारी मुंडा और बिनंन्दा सिंह, मयना मुखी और बुद्धेश्वर मुखी, जलेश्वरी मुंडा और सोमाय मुंडा, चंपा नायक और जितेन नायक, फुलमनी मुंडा और रंजित सिंह, गीता बारिक और नविन मन्ना, पूजारानी मुंडा और संजय सिंह, सकुंतला कर्मकार और गणेश कर्मकार, चांद लोहार और लक्ष्मण बिंधानी, पंचमी मुंडा और धीरेन मुंडा,पुतुल सिंह और देवनाथ नायक, सनका खामराई और अजय देहरी, आशारानी गिरी और शितल कुमार पात्र, प्रतिमा खामराई और शक्तिमान देहरी, लक्ष्मी पाइकिरा और लखीकांत साव बंधे शादी के बंधन में.



