
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में झारखंड सरकार ने विधानसभा में बताया कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित पर्यटन विभाग के चिल्ड्रेन पार्क में स्थापित परिसम्पति को उखाड़कर हटा देने और वहां एवं अन्य स्थलों पर जाने वाले लोगों से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन प्रति बार पांच रूपये का अवैध शुल्क वसूलने तथा प्रवेश द्वार पर बने दो मंजिला भवन पर अनाधिकृत कब्जा कर रखने एवं उसे किराया पर लगाने वाले अनाधिकृत व्यक्ति समूहों पर कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को दिया है. यह भी जवाब दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर ही इसको लेकर कार्रवाई की जायेगी. झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्यविभाग से सरयू राय ने विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के जरिये जानना चाहा था कि क्या यह बात सही है कि सिदगोड़ा में पर्यटन विभाग का एक चिल्ड्रेन पार्क है, जहां स्थापित परिसंपत्तियों के अनाधिकृत व्यक्ति समूह द्वारा वहां से उखाड़ दिया यगा है. क्या यह बात सही है कि चिल्ड्रेन पार्क और इसके समीप सरकारी निधि से निर्मित तालाबों और अन्य स्थलों पर जाने वाले लोगों से प्रति व्यक्ति प्रति दिन प्रति बार 5 रुपये का अवैध शुल्क अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा वसूला जाता है, जिन्होंने प्रवेश द्वार पर सरकारी निधि से निर्मित दो मंजिला भवन पर अनाधिकृत कब्जा कर रखा है और उसको किराया पर लगाते हैं. क्या सरकार इस स्थल को पर्यटन, खेलकूद, कला परिसर के रुप में विकसित करने, चिल्ड्रेन पार्क की परिसंप्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले को दंडित करने और सरकारी निर्माणों को कब्जा मुक्त कराकर कब्जा जमाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने का विचार रखथती है. अगर हां तो कब तक नहीं तो क्यों नहीं. इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि उनके सारी जानकारी सही है और इसको लेकर डीसी जमशेदपुर को निर्देश दिया गया है कि वे कार्रवाई करें. इस स्थल को पर्यटन, खेलकूद, कला परिसर के रुप में विकसित करने के लिए उपायुक्त से प्रस्ताव प्राप्त होने पर बजट में राशि की उपलब्झता के आधार पर फैसला लिया जायेगा.






