जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित श्री शिव शक्ति परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित महा शिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन, सोमवार को शिव बरात का आयोजन किया गया. इसमें हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सह झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

समिति की ओर से बहुत ही गरिमामय व भक्तिमय माहौल में भगवान शिव की बरात निकली, जिसमें देश भर से लगभग 180 कैलाशी के अलावा हज़ारों शिव भक्त भी शामिल हुए. इस मौके पर श्री काले ने बताया कि भगवान शिव को हम तंत्र और वेद, दोनों में ही पाते हैं. शिव ही इस ब्रह्माण्ड के सार व अंतिम सत्य हैं. शिव ही इस संसार की ऊर्जा हैं. महादेव की कृपा से सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. महा शिवरात्रि महोत्सव में आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने श्री शिव शक्ति परिवार को बधाई व साधुवाद भी दिया.



