
रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में सोमवार को आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेले का आयोजन हुआ. चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि इस तरह के मेलों में विभिन्न राज्यों से निर्मित वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं. लोग एक ही स्थान पर मनोरंजन के साथ जरूरत के सामानों का खरीदारी भी कर सकते हैं. मेले के उद्घाटन के साथ ही मेले में लोगों का जुटना शुरू हो गया. इस बार मेले में सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही के कारपेट, क्रॉकरी, राजस्थानी आचार, वर्ल्ड फिटनेस, कटलरी, चूरन, वाटर बोट, मिक्की माउस, साईं औषधि, झारखंड फेमस पोली फर्नीचर, कपड़े, सजावटी सामग्रियां, खिलौने, बांस से बनी वस्तुओं आदि के स्टॉल लगाये गये हैं.




