जमशेदपुर : जमशेदपुर के तुलसी भवन में विगत तीन दिनों से चल रहा स्वास्थ्य शिविर सोमवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि राम कुमार जी रहे. अरुण तिवारी, खजांची मित्तल, सुभाष चंद्र मूनका, बसंत खले, विमल जालान, राजीव चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव व संजीव कुमार भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अतिथियों ने सेवा भावी चिकित्सकों का नागरिक अभिनन्दन किया. उन्हें तुलसी भवन की ओर से भी सम्मानित किया गया. सम्मान में अंग वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ प्रदान किये गये. सेवा भारती के संजय मिश्रा, राकेश कुमार, प्रदीप चटर्जी, मनोज मिश्रा, अधिवक्ता राजेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं का अहम सहयोग इस शिविर के आयोजन में मिला.शिविर में 570 से अधिक महिला-पुरुषों की हुई सफल चिकित्सा. सब के विशेष आग्रह पर होली के पश्चात दूसरे शिविर की भी योजना बन रही है.




